सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि दिन के उजाले में, बीच सड़क पर, एक पुलिसकर्मी 3 युवकों को बेरहमी से पीट रहा है। 3 युवकों को पुलिसकर्मी ने जमीन पर बैठाकर उनके पैर पर लाठी बरसाई। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तरप्रदेश का है। इसमें दिख रहे तीनों युवकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे इसलिए पुलिसकर्मी ने उन्हें जमकर पीटा। वायरल वीडियो का सच… वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। सर्च करने पर हमें ये वीडियो जानकारी के साथ वाइस ऑफ आंध्रा नाम के वेरिफाइड X हैंडल पर मिला। (अर्काइव) वाइस ऑफ आंध्रा ने यह वीडियो 26 मई को अपने X अकाउंट से पोस्ट किया था। इस वीडियो को आंध्र प्रदेश के तेनाली ईथानगर का बताकर शेयर किया गया था। X हैंडल ने वीडियो शेयर कर आंध्र प्रदेश सरकार और आंध्र प्रदेश पुलिस पर सवाल उठाए। आंध्र प्रदेश पुलिस ने 3 दलित युवकों को बेरहमी से पीटा है। पड़ताल के अगले चरण में हमने इससे जुड़ी की-वर्ड्स सर्च किए। सर्च करने पर हमें इससे जुड़ी खबर टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर मिली। खबर का लिंक… वेबसाइट के मुताबिक, मई 2025 का यह मामला आंध्र प्रदेश के ईथानगर का है। जहां एक पुलिस कांस्टेबल पर हमला करने के आरोप में तेनाली कस्बे की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों चेबरोलू जॉन विक्टर (25), शेख बाबूलाल (21), और डोमा राकेश (25) को जमीन पर बैठाकर डंडे से पीटा था। मई 2025 में तीनों ने गांजा के नशे में कांस्टेबल कन्ना चिरंजीवी पर हमला किया था। हमले के बाद कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। साफ है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। यह वीडियो यूपी का नहीं आंध्र प्रदेश के ईथानगर का है। ———————————– पढ़ें भास्कर फैक्ट चेक की अन्य खबरें… बांग्लादेश का वीडियो सांप्रदायिक एंगल देकर वायरल : दावा- हिंदू लड़की का अपहरण, पिता ने विरोध किया तो कट्टरपंथियों ने पीटा; जानें सच सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक दावे के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स को भीड़ पीट रही है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बांग्लादेश का है। जहां एक हिंदू लड़की के पिता को कट्टरपंथी मुसलमानों की भीड़ ने पीटा। पढ़ें पूरी खबर…
फेक न्यूज एक्सपोज़ | दैनिक भास्कर