चांदी ऑल टाइम हाई पर पहुंची:₹1 लाख 1 हजार किलो का हाई बनाया, सोना ₹96,747 प्रति 10 ग्राम बिक रहा

चांदी के दाम आज यानी 4 जून को ₹1,01,000 का ऑल टाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 1 किलो चांदी का भाव ₹540 बढ़कर ₹1,01,000 प्रति किलो पर ओपन हुआ था। हालांकि इसके बाद चांदी थोड़ी नीचे आई और ये ₹1,00,980 प्रति किलो बंद हुई। इससे पहले चांदी का भाव ₹1,00,460 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। सोने के दाम में आज मामूली गिरावट रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹120 घटकर ₹96,747 पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹96,867 प्रति 10 ग्राम थी। सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में सोने की कीमत इस साल अब तक 20,585 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,585 रुपए बढ़कर 96,747 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 14,963 रुपए बढ़कर 1,00,980 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है चांदी केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। हालांकि आगे जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने के आसार हैं इससे चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ेगी। इससे चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
बिजनेस | दैनिक भास्कर

Author: admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *